सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों का तबादला किया है, जिसमें 10 थानों के थाना प्रभारी भी शामिल हैं। तबादलों की सूची में सुकमा कोतवाली, तोंगपाल, कुकानार, एर्राबोर समेत नक्सल प्रभावित इलाकों के थाने भी शामिल हैं। इसका आदेश देर शाम सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने जारी किया है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने 14 निरीक्षकों का तबादला किया। इसमें साइबर सेल प्रभारी, डीआरजी प्रभारी और रक्षित केंद्र सुकमा प्रभारी समेत 10 थाना प्रभारी शामिल हैं। जिसके अनुसार निरीक्षक शिवानंद तिवारी को सुकमा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को तोंगपाल थाना प्रभारी, निरीक्षक नरेश देशमुख को कुकानार थाना प्रभारी, निरीक्षक पदमा जगत को एर्राबोर थाना प्रभारी ,निरीक्षक अनुराग सोनवानी को पुष्पाल थाना प्रभारी।
निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज को जगरगुंडा थाना प्रभारी , निरीक्षक राकेश लकड़ा को रक्षित केंद्र सुकमा प्रभारी, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को पोलमपल्ली थाना प्रभारी, निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार को चिंतागुफा थाना प्रभारी, निरीक्षक नीतीश उपाध्याय को गादीरास प्रभारी, निरीक्षक मुकेश यादव को साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक अविलाष टंडन को डीआरजी प्रभारी, निरीक्षक संतोष सिंह को चिंतलनार थाना प्रभारी बनाए जाने का आदेश जारी किया है।