फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: आज होगा  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 का चौथा मुकाबला, रायपुर में जुट रहे खेल प्रेमी

Fri, 01 Dec 2023 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टी 20 पांच मैचों के सीरीज का चौथा टी 20 मैच आज 1 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं शाम साढ़े बजे टॉस होगा।
विज्ञापन
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टी 20 पांच मैचों के सीरीज का चौथा टी 20 मैच आज 1 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं शाम साढ़े 6 बजे टॉस होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम का गेट शाम 4:00 बजे से खोल दिए जाएंगे। वहीं देशभर से इस मैच को देखने के लिए क्रिकेट फैंस रायपुर पहुंच चुके हैं। पिछले तीन मैचों में टीम के युवा खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव कप्तान, रिंकू, ऋतुराज और ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाजी की है। इस बार भी मैच काफी रोमांचक होगा। 

विज्ञापन


मैदान में जमकर होगी आतिशबाजी
इस मैच को देखने के लिए छत्तीसगढ़िया फैंस काफी उत्सुक हैं। इस स्टेडियम में दस पिच हैं। इनमें से छठवें नंबर के पिच पर जोरदार मुकाबला होगा। वहीं इस मैच के लिए  देशभक्ति गीतों के साथ लेजर लाइट्स का नजारा देखने को मिलेगा। डीजे बिट्स पर लाइट म्यूजिक सिस्टम होगा। इस दौरान मैदान में जमकर आतिशबाजी भी की जाएगी। बता दें कि इस मैच के लिए पिच को बल्लेबाजी स्पोर्टिंग रखा गया है। वहीं विकेट के लिए पिच में थोड़ा सा घास भी है। मैच में दर्शकों को अधिक छक्के-चौके देखने को मिलेगा और रोमांचक माहौल रहेगा। 

पिच में 170 से 180 रन संघर्षपूर्ण स्कोर
राजधानी रायपुर का यह स्टेडियम भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। पिच को तैयार करने में रोजाना लगभग 50 हजार लीटर पानी लगा है। वहीं पिच तैयार करने के लिए बीसीसीआई की ओर से भेजे गए क्यूरेटर प्रकाश यादव की निगरानी में पिच को बनाया जा रहा है। सहयोग के लिए सीएससीएस के बीच क्यूरेटर समीम मिर्जा हैं। ऐसा माना जाता है कि इस स्टेडियम की पिच में 170 से 180 रन संघर्षपूर्ण स्कोर है।  
विज्ञापन


पिछले 3 मैच के नजरें 

सूर्य कुमार यादव

3 मैच- 138 रन, एक अर्धशतक 

ईशान किशन 

3 मैच- 110 रन, दो अर्धशतक 

रितुराज गायकवाड़ 

3 मैच- 181 रन, एक शतक, एक अर्धशतक 


ऑस्ट्रेलिया भी इस मैच में बराबरी करने के लिए करेगी उम्दा प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच राजधानी रायपुर में पहली बार होने जा रहा है। इससे यहां के क्रिकेट प्रेमियों में एक अलग ही उत्साह है और भारत के युवक खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। पिछले मैचों के जैसे इस मैच में भी सूर्य कुमार यादव, ऋतुराज, रिंकू और ईशान किशन बल्लेबाजी को देखने के लिए देशभर से क्रिकेट फैंस रायपुर पहुंच रहे हैं और पहुंच चुके हैं। यह मैच काफी रोमांचक होगा। क्योंकि वर्तमान में भारत सीरीज में 2- 1 से आगे है। यह मैच इसलिए अभी रोमांचक होगा क्योंकि भारत सीरीज में 3- 1 से बढ़त लेने के लिए जोरदार खेलेगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इस मैच में बराबरी करने के लिए उम्दा प्रदर्शन करेगी। 

रायपुर के स्टेडियम में ये खिलाड़ी आएंगे नजर

भारतीय टीम
बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा
ऑल राउंडर
तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर
बॉलर
प्रसिद्धि कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर 

ऑस्ट्रेलिया टीम 
बल्लेबाज
मैथ्यू वेड (कप्तान), टिम डेविड, ट्रैविस हेड, बेन ड्वारशुइस, जोश फिलिप, मैट शॉर्ट
ऑलराउंडर 
क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी
बॉलर
जेसन बेहरेनडॉर्फ, बेन मैकडरमोट, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, तनवीर संघा।  

खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और स्कैच लेकर पहुंचे
बीते दिनों खिलाड़ियों के रायपुर पहुंचने के बाद खेल प्रेमियों ने जमकर स्वागत किया। वहीं उनके आने के इंतजार में खेल प्रेमियों का एयरपोर्ट में काफी भीड़ उमड़ी थी। सभी खेल प्रेमी अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों का इंतजार में बैठे थे। एयरपोर्ट के दरवाजे से निकलते ही सभी खेल प्रेमियों ने जमकर नारा लगाया। पहले टीम इंडिया बाहर आई इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बाहर निकले। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ ही सभी खिलाड़ियों ने एक-एक करके बाहर आए और फैंस का अभिवादन का स्वीकार किया। प्रदेश के खेल प्रेमियों ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और स्कैच लेकर पहुंचे थे। 

आज होगा IND vs AUS का मुकाबला
बीते दिनों गुरुवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अभ्यास किए। दोनों टीमों के लिए समय अलग-अलग निर्धारित किया गया था। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी दोपहर 12 बजे अभ्यास करने पहुंचे, तो वहीं भारतीय टीम शाम 4 बजे अभ्यास करने पहुंचे। वहीं मैच प्रैक्टिस के बाद आज दोनों ही टीम के खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। प्रदेशवासियों में इस मैच को लेकर काफी उत्साह है। बच्चों से लेकर बूढ़े और महिलाएं भी क्रिकेट को लेकर उत्साहित हैं। वे सभी मैच की टिकट लेने के लिए रात को लंबी लाइन में खड़े नजर आ रहे थे। मैच को लेकर सभी में अलग ही जुनून नजर आया। 

देर रात तक टिकट के लिए लगना पड़ा लाइन
बीते दिनों गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक टिकट के लिए लोग परेशान नजर आए। सुबह से लगी लंबी लाइन रात में भी खत्म नहीं हुआ था। अलग-अलग चार-पांच लाइन लगाकर आपने पारी आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं महिलाओं के लिए अलग से लाइन लगाया गया था। सभी क्रिकेट प्रेमी सुबह 5-6 बजे से लाइन में लगे हुए थे। वहीं टिकट वितरण सुबह 9 बजे से शुरू हो रहा था। फिर भी सुबह से लाइन में लगे लगे रात तक लाइन में लगे मिले। वहीं मैच को लेकर महिलाओं में भी उत्साह है। टिकट के लिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ लाइन में खड़ी हुई नजर आ रही थी। इस जगह में सबसे ज्यादा युवाओं को देखने को मिल रहा है।

 
यह भी जानें 

  • छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ मैच के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 निजी सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर तैनात किया गया है। जो दर्शकों से लेकर वीआईपी गैलरी तक के सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। हर एंट्री गेट में दो निजी सुरक्षा गार्ड और एक स्कैनर से दर्शकों की चेकिंग की जाएगी।
  • कोई भी फूड या पानी बोतल आदि बाहर से अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
  • अंदर सभी गेटों पर 11 वॉटर कूलर में पानी नि:शुल्क रहेगा।
  • वीआईपी सिल्वर, गोल्ड, प्लेटियम टिकट वालों की गेट 01-12 से एंट्री करेंगे।
  • जनरल टिकटधारी गेट नंबर 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें