फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों ने बारिश के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

Fri, 01 Dec 2023 10:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि वातावरण में नमी होने के कारण सुबह और रात के जैसे ही दिन में भी  ठंड बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि वातावरण में नमी होने के कारण सुबह और रात के जैसे ही दिन में भी  ठंड बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन


इन दिनों बारिश के बाद शहर के आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। इससे सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों कई प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई, इससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह के साथ ही दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। 

प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा। यहां की न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस और प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ यहां के अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें