पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सधवानी का है जहां पर रहने वाले हरजीत सिंह पर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में गौरेला थाने में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोपी अप्रैल 2022 से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था, शपथ पत्र देकर युवती से शादी का वादा किया था। शादी से इनकार करने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सधवानी का है जहां पर रहने वाले हरजीत सिंह पर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में गौरेला थाने में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया है। हरजीत सिंह पर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है युवती ने शपथ भी पत्र प्रस्तुत किया जिसमें हरजीत सिंह ने युवती के साथ शादी करने की बात शपथ पत्र के माध्यम से लिखी थी। इसके बाद युवक लगातार युवती के साथ शारीरिक शोषण करता रहा शादी से इनकार करने पर युवती ने पूरे मामले की लिखित शिकायत गौरेला थाने में की जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।