फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: नए साल के आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे धर्म नगरी अमरकंटक, मां नर्मदा के दर्शन के लिए लगी लाइन

Sun, 31 Dec 2023 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा पर मैकल पर्वत श्रृंखला पर स्थित मां नर्मदा की पावन नगरी व उद्गम स्थली पवित्र धार्मिक स्थल अमरकंटक में वर्ष 2023 की अंतिम विदाई और वर्ष 2024 के आगमन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ,पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मां नर्मदा के दर्शन के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा पर मैकल पर्वत श्रृंखला पर स्थित मां नर्मदा की पावन नगरी व उद्गम स्थली पवित्र धार्मिक स्थल अमरकंटक में वर्ष 2023 की अंतिम विदाई और वर्ष 2024 के आगमन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ,पर्यटक पहुंच रहे हैं। अमरकंटक में लोग मां नर्मदा उद्गम स्थल, मंदिर और यहां के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर लुफ्त उठा रहे हैं। खासकर नर्मदा मंदिर के बाद माई की बगिया ,सोनमुड़ा, कपिलधारा ,ज्वालेश्वर आदि स्थलों में भारी भीड़ देखी जा सकती है।

विज्ञापन

 

आज साल का अंतिम दिन होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां पहुंचे तो स्कूलों के बच्चे, टूरिस्ट, परिक्रमा वासी, पर्यटक आदि भारी संख्या में अमरकंटक पहुंचे और सुबह से श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान पश्चात नर्मदा मंदिर दर्शन किए। घंटो कतार में लगकर देवी मां नर्मदा के दर्शन किए, वहीं अमरकंटक से लगे छत्तीसगढ़ के गौरेला इलाके में स्थित माई का मड़वा, दुर्गा धारा ज्वालेस्वर महादेव मंदिर में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें