विश्वजीत दास ने विशेष कमजोर जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की जानकारी देने एवं बेहरत क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनजाति कार्य मंत्रालय के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने बैगा बाहुल्य गांव तवाडबरा का आज दौरा किया है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना की जानकारी एवं क्रियान्वयन हेतु बैगा जनजाति एवं जिला अधिकारियों की बैठक भी ली जिसमें उन्होंने बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं जरूरतों के बारे में की जानकारी ली।
विज्ञापन
विश्वजीत दास ने विशेष कमजोर जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की जानकारी देने एवं बेहरत क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। आदिवासी बालक आश्रम तवाडबरा में आयोजित बैठक में उन्होने बैगा जनजाती के लोगों और जिला अधिकारियों से बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं आगे की जरूरतों के बारे में पूछताछ की।
दास ने बैगा लोगों से रूबरू होते हुए उन्हे प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से अगले तीन वर्ष में सभी बड़े मूलभूत कार्यों आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थय, आजीविका आदि की शतप्रतिशत सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होने वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिल रही सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण,सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवति तथा शिशुवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं,आजीविका के साधन,वन अधिकार पट्टा, राशन आदि समय पर उपलब्ध होने की जानकारी ली।