फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Tue, 10 Oct 2023 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया ने आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपादित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिये आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

कलेक्टर ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना अति आवश्यक है, ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन का कार्य सम्पन्न किया जा सके और चूंकि निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, अतः दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 (1) ए, 144 (2) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के अंदर सभी राजनीतिक दलों से संबंद्ध व्यक्तियों, समस्त अभ्यर्थियों एवं समस्त शासकीय सेवकों को निर्वाचन आदर्श संहिता का पालन करने का आदेश देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें