फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे पर विवाद: ग्राम पंचायत ने चार घंटे निगम कर्मचारियों को रोका, मौके पर पहुंचे सीईओ

Fri, 23 Aug 2024 02:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

ग्राम पंचायत भदौरा में कचरा फेंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला शांत कराने के लिए मौके पर जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ को आना पड़ा। ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे कचरा फेंकने के दो वाहनों को बंदी बना लिया।
विज्ञापन
गौरेला में कचरा बना विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका गौरेला और ग्राम पंचायत भदौरा के बीच शुक्रवार को कचरा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भदौरा गांव के ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे कचरा फेंकने के दो वाहनों को कर्मचारियों सहित मौके पर ही रोक लिए। वहीं विवाद निपटाने के लिए जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ को मौके पर आना पड़ा। काफी लंबी चर्चा के बाद कचरा वापस उठाने की शर्त पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


नगरी निकाय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट के युक्ति युक्त निपटानारा एक बड़ी समस्या हो गई है और यह समस्या अब विवाद का रूप ले रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के भदौरा ग्राम पंचायत में जहां आज सुबह आठ बजे नगरीय निकाय गौरेला का दो वाहन कचरा डंप करने आया। जिसमें एक ट्रैक्टर व एक छोटा हाथी था।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कचरा फेंकने आये दोनों वाहनों को कर्मचारियों समेत मौके पर ही रोक लिया। ग्रामीणों के पहुंचने से पूर्व ट्रैक्टर ने कचरा डंप कर दिया गया था। जबकि दूसरे वाहन में कचरा लोड था। ग्रामीणों ने कर्मचारियों से पूछा कि किसकी इजाजत और सहमति से आप ग्राम पंचायत क्षेत्र में कचरा डंप कर रहे हैं। जिस पर कर्मचारियों ने सीएमओ का नाम बता दिया।
विज्ञापन


मौके से ग्रामीणों ने सीएमओ नगर पालिका गौरेला से बात की तो उन्होंने भी रुतबे से शासकीय जमीन पर कचरा डंप करने की बात कही। जिस पर ग्रामीण भड़क गए और मौके पर सरपंच सहित अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने सीएमओ को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी।

सीएमओ मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद जनपद पंचायत गौरेला के सीईओ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने की कोशिश की। ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। फिर लगभग एक बजे नगर पंचायत गौरेला के सीएमओ मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उन पर अपनी भड़ास उतारी और ग्राम पंचायत क्षेत्र में बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के कचरा डंप करने को लेकर जमकर खरी खोटी भी सुनाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें