फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Accident: अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, हादसे में करीब दो दर्जन से मजदूर घायल; चार लोगों को आई गंभीर चोट

Thu, 22 Aug 2024 11:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही में मजदूरों से भरी मालवाहक अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई हादसे में मालवाहक में बैठे लगभग दो दर्जन से मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
GPM Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही में मजदूरों से भरी मालवाहक अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई हादसे में मालवाहक में बैठे लगभग दो दर्जन से मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मरवाही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी मजदूर धान रोपाई के लिए आए हुए थे और वापसी के दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन


सभी मजदूर मरवाही के कटरा गाव के रहने वाले थे और कासबहरा में धान रोपाई के लिए गए हुए थे और काम खत्म होने के बाद कल शाम जब सभी माल वाहक वाहन में बैठकर वापस अपने घर कटरा जाने निकले थे। उसी दौरान पीपरडाड गांव के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची। गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद आनन-फानन में 1घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वाहन में सवार सभी को चोट आई है। जिसमें से चार लोगों को गम्भीर चोट आई है। जिनका इलाज जारी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें