फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: जिले की पहली महिला एसपी बनीं भावना गुप्ता, कार्यालय पहुंचकर संभाली कमान

Tue, 06 Feb 2024 05:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पहली बार एक महिला को पुलिस अधीक्षक को जिम्मदेरी दी गई है। एसपी भावना गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस बल की टुकड़ी ने गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
एसपी भावना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस बल की टुकड़ी ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से रूबरू भी हुईं।

विज्ञापन


राज्यशासन ने हाल ही में प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किए, जिसके आदेश पर जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल का स्थानांतरण चौथी वाहनी माना रायपुर तथा बेमेतरा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता का स्थानांतरण जीपीएम जिले में हुआ। इसके बाद आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। 

भावना गुप्ता 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं, जिनकी नौकरी की शुरुआत पश्चिम बंगाल से प्रारंभ हुई। 2020 में छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट होने के बाद सूरजपुर, अंबिकापुर, बेमेतरा जिले की पुलिस अधीक्षक रहीं। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस बल की टुकड़ी ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी से रूबरू होकर उनका परिचय और जिले के बारे जानकारी प्राप्त किए। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनता से अच्छा व्यवहार किया जावे आपका काम जनता को दिखना चाहिए। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आम जनता से जुड़कर अच्छे कार्य किए जाएं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें