फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस के 3318 नए मामले सामने आए, 10 लोगों की मौत

Thu, 27 Jan 2022 06:46 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, रायपुर।

सार

दुर्ग में 413 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जांजगीर-चंपा में 206, बिलासपुर में 166, कांकेर में 158, सरगुजा में 157, राजनांदगांव और रायगढ़ में 133 और कोरबा में 124 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोविड-19 के अब तक हुए कुल परीक्षणों की संख्या 1,60,60,900 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना महामारी के 3,318 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां कोरोना को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,08,450 हो गई है। बुधवार को ही कोरोना की वजह से हुई 10 लोगों की मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 13,779 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सामने आए मामलों की संख्या कुछ घटी है। एक दिन पहले ही प्रदेश में 4,914 मामले सामने आने के साथ ही 23 लोगों की मौत भी दर्ज हुई थीं। राज्य में बुधवार को औसत सकारात्मकता दर 15.81 फीसदी रही। यह दर उस दिन हुई कुल जांच में से उन लोगों के प्रतिशत को इंगित करती है, जिनका परीक्षण परिणाम सकारात्मक आया है।

अधिकारी ने कहा कि बुधवार को 110 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 10,65,491 तक पहुंच गई, जबकि 4,272 अन्य लोगों ने दिन के दौरान अपना होम आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया। राज्य में अभी 29,180 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान रायपुर जिले ने कोरोना संक्रमण के 1,050 नए मामलों की सूचना दी है, इससे यहां कुल केस लोड अब 1,87,201 हो गया है। इसमें 3,185 मौतें भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि अभी जिले में 6,596 सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने कहा कि दुर्ग में 413 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जांजगीर-चंपा में 206, बिलासपुर में 166, कांकेर में 158, सरगुजा में 157, राजनांदगांव और रायगढ़ में 133 और कोरबा में 124 मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि दिन के दौरान 20,993 स्वैब के नमूनों की जांच की गई, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के अब तक हुए कुल परीक्षणों की संख्या 1,60,60,900 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें