फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जगदलपुर में फॉरेस्ट विभाग का कार्यालय सील, तीन साल पहले वन विभाग की गाड़ी से हुई थी एक शख्स की मौत

Mon, 06 May 2024 08:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में फॉरेस्ट विभाग कार्यालय को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले वन विभाग की गाड़ी की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली थी, जिसके बाद न्यायालय ने फॉरेस्ट विभाग के ऑफिस की कुर्की का आदेश जारी किया।
 
विज्ञापन
फॉरेस्ट विभाग कार्यालय को सील किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरेस्ट विभाग के कार्यालय को सोमवार को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से डीएफओ समेत ऑफिस के अधिकारी कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। दरअसल वर्ष 2021 में फॉरेस्ट विभाग की एक गाड़ी से भनपुरी निवासी कमल कश्यप की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी सरोज कश्यप ने क्षतिपूर्ति प्राप्ति के लिए फॉरेस्ट विभाग के खिलाफ जगदलपुर न्यायालय में दावा पेश किया था।
विज्ञापन


न्यायालीन प्रकिया के दौरान फरवरी 2023 में कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन/ फारेस्ट विभाग को मृतक के परिजनों को 1 करोड़ 84 लाख रुपये और ब्याज देने का आदेश दिया। आदेश जारी होने के बाद आज दिनांक तक मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली, जिसके बाद न्यायालय ने फॉरेस्ट विभाग के ऑफिस की कुर्की का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें