फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: भूपेश बघेल संभालेंगे राहुल गांधी के चुनाव की कमान; रायबरेली लोकसभा सीट के लिए बने सीनियर ऑब्जर्वर

Mon, 06 May 2024 04:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bhupesh Baghel : तीसरे चरण में कल मंगलवार के छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव कराये जाएंगे। इस बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhupesh Baghel : तीसरे चरण में कल मंगलवार के छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव कराये जाएंगे। इस बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने बघेल को रायबरेली लोकसभा सीट का एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अब भूपेश बघेल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी तैयारियों की कमान संभालेंगे। इसी के साथ ही कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी का आईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


रायबरेली लोकसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर पूर्व सीएम बघेल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिका कि इस बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार।

बता दें कि राहुल गांधी इस बार केरल के वायनाड लोकसभा सीट के साथ ही यूपी के रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की अहम सीट मानी जाती है। पिछली बार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से ही चुनावी शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें