फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबने से चालक की हुई मौत

Tue, 19 Sep 2023 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा थाना क्षेत्र के काशनिया नर्सरी मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। ट्रेलर चालक की पहचान विनोद यादव उमरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक कैबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद चालक जिंदा था। थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, हादसे की सूचना 112 को दी गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से वाहन को बाहर निकाला और वाहन के कैबिन में फंसे चालक को कटर से काटकर बाहर निकाला गया। कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई की रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें