फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी जवान शहीद, तलाशी अभियान पर थी सुरक्षा बलों की टीम

Wed, 04 May 2022 02:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि यह झड़प छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुलारगुफा-मुंगरी इलाके के जंगल में सुबह करीब 8.15 बजे हुई।
विज्ञापन
नक्सलियों से मुठभेड़(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित नारायणपुर जिले में बुधवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि यह झड़प छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुलारगुफा-मुंगरी इलाके के जंगल में सुबह करीब 8.15 बजे हुई, जब विभिन्न सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

विज्ञापन


तुलारगुफा और मुंगारी के बीच जंगलों में हुई मुठभेड़
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि डीआरजी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से संबंधित कर्मियों के संयुक्त दस्ते ने मंगलवार को नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर पल्ली-बरसूर अक्ष के साथ अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि जब डीआरजी का एक गश्ती दल बुधवार सुबह तुलारगुफा और मुंगारी के बीच जंगलों की घेराबंदी कर रहा था, तो उग्रवादियों के एक समूह ने उस पर भारी गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें