फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छत्तीसगढ़ में बनेगी डबल इंजन की सरकार' : गोवा सीएम बोले- घोटाले करने वाले जाएंगे जेल, प्रदेश में खिलेगा कमल

Sun, 17 Sep 2023 03:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

सावंत ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट में केंद्र सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। इस बार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी, जनता जाग चुकी है प्रदेश सरकार ने कई झूठे वादे किये हैं जो कि अब तक पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते गोवा के सीएम और रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। परिवर्तन यात्रा कल राजनांदगांव पहुंची जहां पर परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आम सभा आयोजित कर लोगों से   प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की गई। वहीं आज भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रेसवार्ता को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉक्टर रमन सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी जनता प्रदेश सरकार के झूठे वादों से निराश होकर एक बार फिर भाजपा को चुनेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी यह भी दावा भाजपा द्वारा किया गया। 

 

वहीं इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि बीजेपी की जहां- जहां सरकार है वहां- वहां अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करती है, कांग्रेस को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए।  छत्तीसगढ़ में कई घोटाले हुए हैं जिसमें गोबर घोटाला,कोल घोटाला,शराब घोटाला प्रमुख घोटाले हैं। छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला किया गया है। घोटाले करने वाले छूटेंगे नहीं छत्तीसगढ़ में भी कई लोग जेल जाएंगे। 

 

सावंत ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट में केंद्र सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। इस बार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी, जनता जाग चुकी है प्रदेश सरकार ने कई झूठे वादे किये हैं जो कि अब तक पूरे नहीं हुए हैं। जनता जागरूक है प्रदेश में इस बार कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार फिर एक बार छत्तीसगढ़ में आएगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें