फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: ट्रेनें रद्द होने को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर हमला, रेल रोको आंदोलन के जरिए करेगी प्रर्दशन

Sat, 09 Sep 2023 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा कम करने की साजिश रच रही है। 
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द होने को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लगातार ट्रेनें रद्द होने से कांग्रेस नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार षड्यंत्र रच रही है। छत्तीसगढ में लगातार ट्रेन रद्द होने के मामले को लेकर कांग्रेस भवन धमतरी में प्रेसवार्ता लेकर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेसवार्ता में कहा कि अब सब्र का बांध टूट गया है कांग्रेस द्वारा रेल रोको आंदोलन के जरिए केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया जायेगा। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा कम करने की साजिश रच रही है। 

विज्ञापन


वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता की भरोसेमंद सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा है। मोदी राज में जिसकी विश्वसनीयता को खत्म करने का काम कर रही है।कांग्रेसियों का कहना है कि एक षड्यंत्र के तहत ट्रेनो को रद्द किया जा रहा है।ताकि रेलवे का निजीकरण कर केन्द्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रो को सौप सके।बिना कोई कारण बताये, बिना किसी वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। यात्री ट्रेनों को महिनों हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है, जबकी लोग महिनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये रहते है, जिससे नागरिकों की परेशानी बढ़ जाती है। जबकी इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जाती है, ट्रेन रद्द होने से सभी वर्ग के लोग खासे परेशान है। लेकिन केन्द्र सरकार को लोगों की समस्याओ से कोई वास्ता नही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें