फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों से की चर्चा, कहा- पार्टी के नेताओं ने मुझे गुस्सा करने से मना किया

Mon, 01 Jan 2024 09:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा ने कवर्धा दौरे के चौथे दिन कई विकास कार्यों की सौगात दी। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने मुझे गुस्सा करने से मना किया है। अब गुस्सा करना बंद कर दिया है। 
 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीते चार दिन से लगातार दौर पर है। चौथे दिन सोमवार को उन्होंने कवर्धा के कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक के बाद सहसपुर लोहारा ब्लॉक के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों की सौगात दी। इसके अलावा उन्होंने लोगों के साथ हंसी-ठिठोली भी की। 

विज्ञापन


नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'पार्टी के नेताओं ने मुझे गुस्सा करने से मना किया है। अब गुस्सा करना बंद कर दिया है। हालांकि, कभी-कभी थोड़ा बहुत गुस्सा आ जाता है।' विजय शर्मा अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य होने के समय लोगों के आवेदन का निराकरण नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाते थे। हालांकि, डिप्टी सीएम बनने के बाद अब तक ऐसा रूप अभी तक दिखाई नहीं दिया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा कई कार्यक्रम में लगातार हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यक्रम में उनके लिए अलग से कुर्सी की व्यवस्था की जाती है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में बनाए गए मंच में न बैठकर सीधे जमीन में ही बैठकर लोगों से चर्चा करते हैं। सोमवार को भी ग्रामीण अंचल में आयोजित सभी कार्यक्रम में उन्होंने जमीन पर बैठकर लोगों के आवेदन लिए। कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए विशेष बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें