फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत, मां और दो जवान घायल

Mon, 01 Jan 2024 08:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बच्ची की मां और दो जवान घायल हो गए। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, बच्ची की मां और डीआरजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना व उसके अन्य कुछ साथी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी गांव के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मुतवंडी गांव की एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, हांथ में गोली लगने से बच्ची की मां घायल हो गई।

पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस के जवान घटनास्थल पहुंचे और घायल महिला व घायल जवानों को  इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना व उसके पार्टी के कुछ सदस्य घायल हुए हैं। फिलहाल डीआरजी व सीआरपीएफ के जवान आसपास सर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें