फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: तालाब में मिली अज्ञात युवक की शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Sep 2024 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक युवक व्यक्ति का तालाब में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
तालाब में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुचरुंगपुर के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रात साढ़े आठ बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, गांव के लोगों ने शव के संबंध में शाम छह बजे पुलिस चौकी दशरंगपुर में जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल की है। तालाब में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई है। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कल मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। शव के फोटो आसपास के थाना में भेजा जा रहा है। साथ ही मृतक के बारे ने जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें