फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दुकान पर फ्लेक्स लगा रहे तीन युवकों को लगा करंट, एक की मौत; दो का इलाज जारी

Mon, 02 Sep 2024 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में करंट लगने से तीन युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, दो युवकों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
युवक की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांपा थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगाने के दौरान करंट लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एनकेएच अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक युवक आशु कुमार को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो युवकों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, युवक सोमवार शाम करीब पांच बजे सदर बाजार में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर लगे होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगने के लिए ऊपर चढ़े हुए थे। दुकान के ऊपर से 11 केवी विद्युत तार होकर गुजरा है। तार झूला हुआ था। फ्लेक्स लगाने के दौरान तेज हवा आने से तार झूलने लगा, जिसमें तीनों युवक आशु कुमार (22), रमाकांत पटेल (23) और इबरार खान (22) उसकी चपेट में आ गए। बेहोशी हालत में जमीन पर गिर पड़े।

आसपास के लोगों ने देखा और तीनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए एनकेएच अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद आशु कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमाकांत पटेल और इबरार खान का उपचार जारी है। घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर अस्पताल पहुंची और मृतक युवक आशु कुमार भठगांव का रहने वाला है। चांपा में अपने रिश्तेदार के घर रहकर काम करता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें