फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, बोले- प्रकृति की उपासना का त्योहार

Sun, 30 Oct 2022 10:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री बघेल ने आयोजन समिति के आग्रह पर कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आवंटन की मांग की गई है, समिति द्वारा इस संबंध में शासन को आवेदन करने पर उन्हें प्रक्रिया अपनाने के बाद जमीन आवंटित कर दी जाएगी। साथ ही जमीन आवंटित होने के बाद भवन निर्माण के लिए भी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
छठ पर्व समारोह में सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बघेल ने आयोजन समिति के आग्रह पर कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आवंटन की मांग की गई है, समिति द्वारा इस संबंध में शासन को आवेदन करने पर उन्हें प्रक्रिया अपनाने के बाद जमीन आवंटित कर दी जाएगी। साथ ही जमीन आवंटित होने के बाद भवन निर्माण के लिए भी सहायता दी जाएगी।

 


उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में कोई भेद-भाव नहीं होता, न कोई राजा होता और न कही कोई रंक होता है। सबके प्रति समान भाव रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व में कठिन तपस्या के बाद सूर्य की उपासना की जाती है। वास्तव में सूर्य ऊर्जा का स्रोत होता है। सूर्य की उपासना के बाद हम सभी में ऊर्जा का संचार होता है। 

 

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महापौर एजाज ढेबर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें