फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा में युवक जन्मदिन पर कैफे में कर रहे थे हुक्का पार्टी, शराब के नशे में धुत, छह गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 08:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के एक कैफे में जन्मदिन पार्टी पर शराब का सेवन और हुक्का पीते हुए छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने शराब और फ्लेवर युक्त हुक्का मौके से बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के होटल ट्री टॉप कैफे में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए छह युवकों द्वारा शराबखोरी और हुक्का का सेवन किया जा रहा था, जहां दबिश देकर रामपुर पुलिस द्वारा छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह को सूचना मिली थी कि होटल ट्री टॉक कैफे में कुछ लोग शराबखोरी एवं हुक्का का सेवन कर रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा दल बल के साथ होटल में पहुंचकर छापा मारा गया। जहां पर जन्मदिन पार्टी में शराब का सेवन और हुक्का पीते हुए छह युवक मिले। मौके पर आधी भरी हुई शराब की तीन बोतल, फ्लेवर युक्त हुक्का जप्त किया गया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अभिषेक राय पिता किशोर राय उम्र 26 वर्ष निवासी कोसाबाडी, कोरबा 
अमन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी, कोरबा
जयंत तिर्की पिता मणि भूषण उम्र 24 वर्ष निवासी सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा
गौरव सचदेव पिता प्रकाश सचदेव उम्र 26 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड, कोरबा 
आदित्य कुमार पिता लखन लाल उम्र 24 वर्ष निवासी एमपी नगर, कोरबा 
सुदामा कलवानी पिता श्यामलाल कलवानी उम्र 25 वर्ष निवासी डीडीएम रोड, कोरबा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें