फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वन गमन: मुख्यमंत्री बघेल ने किया माता कौशल्या के मंदिर का उद्घाटन, भक्ति संगीत की धुन पर थिरके

Fri, 08 Oct 2021 03:20 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, रायपुर।

सार

प्रदेश की राजधानी रायपुर से 27 किमी दूर स्थित चांदखुरी को भगवान राम की माता कौशल्या का जन्मस्थान माना जाता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी 'राम वन गमन' पर्यटन सर्किट परियोजना के तहत विकसित पहला पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार की शाम रायपुर जिले के चंदखुरी गांव में दीप प्रज्ज्वलित कर मां कौशल्या मंदिर परिसर का उद्घाटन किया। हाल ही में मंदिर का जीर्णोद्धार और परिसर का सौंदर्यीकरण करने के साथ अधोसंरचना के कुछ विकास कार्य भी यहां किए गए हैं। इस मौके पर आयोजित संगीत संध्या में मुख्यमंत्री बघेल पार्टी नेताओं के साथ भक्ति संगीत की धुन पर नाचते भी नजर आए।

विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी रायपुर से 27 किमी दूर स्थित चंदखुरी को भगवान राम की माता कौशल्या का जन्मस्थान माना जाता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी 'राम वन गमन' पर्यटन सर्किट परियोजना के तहत विकसित पहला पर्यटन स्थल है। शेष 74 गंतव्यों को कई चरणों में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर सीएम बघेल ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर बनी 51 फीट ऊंची भगवान राम की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और प्राचीन मंदिर में मां कौशल्या और भगवान राम की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


पौराणिक कथाओं के अनुसार, 'वन गमन पथ' वह मार्ग है जहां से भगवान राम 14 साल के वनवास के दौरान होकर गुजरे थे, ऐसा माना जाता है कि इस दौरान उन्होंने अपना अधिकांश समय वर्तमान के छत्तीसगढ़ राज्य की धरती पर ही बिताया था।

एक अधिकारी ने बताया कि 'राम वन गमन टूरिज्म सर्किट' के तहत भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान जिन महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया था, उन्हें सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और उनमें अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी। परियोजना के पहले चरण में सरगुजा संभाग के दो सहित नौ स्थलों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दो स्थलों में से एक कोरिया जिले में 'सीतामढ़ी-हरचौका' है, जबकि दूसरा सरगुजा जिले के रामगढ़ इलाके में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें