फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई, निलंबित करने की अनुशंसा

Tue, 21 Jun 2022 02:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश इस मामले की जांच की गई। इसमें आरोपी शिक्षक कैलाश कुमार साहू को प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का दोषी पाया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से उसे निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस में भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरूर विकासखण्ड के एक शासकीय हाईस्कूल में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप था। इसके बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने घटना को संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। इस संबंध में एक जांच समिति भी गठित की गई। 

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश इस मामले की जांच की गई। इसमें आरोपी शिक्षक कैलाश कुमार साहू को प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का दोषी पाया गया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोषी व्याख्याता के निलंबन की कार्यवाही के लिए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें