फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महिला को जबरदस्ती कमरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर किया चाकू से वार

Tue, 21 Jun 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

महिला रविवार को दोपहर के 2.30 बजे के आस-पास घर पर अकेली थी। तो श्रवण साय पैकरा वहां पहुंचा। पहले तो उसने महिला से खड़े होकर बातें की। इसके कुछ देर बाद छेड़छाड़ करने लगा...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादीशुदा महिला से दु्ष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी ने महिला को घर में अकेले पाकर दुष्कर्म की कोशिश की और जब वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी के हमले में महिला घायल हो गई। हालांकि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए फिर उसे अस्पताल उपचार के लिए ले गए। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। 

जबरदस्ती खींचता हुआ महिला को कमरे में ले गया आरोपी
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला रविवार को दोपहर के 2.30 बजे के आस-पास घर पर अकेली थी। घर में दैनिक काम कर रही थी। उसी वक्त तपकरा निवासी श्रवण साय पैकरा (30) वहां पहुंचा। पहले तो उसने महिला से खड़े होकर बातें की। इसके कुछ देर बाद छेड़छाड़ करने लगा और फिर जबरदस्ती खींचता हुआ महिला को कमरे में ले गया।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर कर दिया चाकू से वार
जब महिला को घसीसटे हुए कमरे में ले गया तो महिला ने उसका विरोध किया और वह तेज-तेज चीखने लगी। महिला के चीखने पर श्रवण साय ने महिला का गला दबा दिया। महिला तब भी विरोध करती रही तो उसने उसके गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
लेकिन तबतक आसपास लोगों को महिला के चीखने की आवाज सुनाई दे चुकी थी। आवाज सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। शिकायत के दो घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें