फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: चार साल बाद हुआ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 544 प्रतिभावान खिलाड़ी हुए सम्मानित

Thu, 14 Mar 2024 04:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सीएम साय ने विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
चार साल बाद हुआ राज्य खेल अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सीएम साय ने विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। यह कार्यक्रम चार साल बाद आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद सुनील सोनी शामिल हुए।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है। जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। उन्होंने कहा कि राज्य में 5 साल बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनका सम्मान और पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ के शहीदों के नाम पर स्थापित राज्य खेल अलंकरण समारोह का शुरूआत डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में किया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 5 सालों से राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ ही नहीं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जाएगी। राज्य में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। जशपुर में मॉडर्न खेल स्टेडियम एवं रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए बहुत संघर्ष किए हैं। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इस सम्मान का आयोजन रोक दिया गया था। जिसके लिए खिलाड़ियों को रास्ते में आकर आंदोलन करना पड़ा। उसी का परिणाम है कि आज हमारी सरकार द्वारा पुनः इस खेल अलंकरण सम्मान को शुरू किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेल गतिविधि को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी योजना प्रारंभ की गई है। राज्य में 74 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के लिए खिलाड़ियों से प्राप्त आवेदनों के पुनर्परीक्षण के लिए समिति का गठन किया जा चुका है, जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की कार्यवाही भी की जाएगी।

कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से साल 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए छह, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए छह, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए दो, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं साल 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रुपये और 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें