फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पिता के शराब पीने और झगड़ने से परेशान बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, गमछे से गला घोंट उतारा मौत के घाट

Wed, 09 Feb 2022 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

घटना तीन फरवरी की है। जशपुर जिले में नीरज नाम का आरोपी अपने पिता के घर गया था। उस दौरान भी उसके पिता ने शराब पी रखी थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर नीरज ने गमछे से अपने पिता का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
मर्डर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता को जान से मार दिया। उसने इस वारदात को इस वजह से अंजाम दिया, क्योंकि वह आए दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन जब एक बार फिर से उसने झगड़ा किया, तो बेटे ने गुस्से में गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी झारखंड फरार हो गया। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार फरवरी को पुलिस को पता चला कि केराकछार गोर्रापारा गांव में संदिग्ध हालत में रामप्रसाद पायलेट (42) की लाश मिली है। उसके पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि रामप्रसाद शराब के नशे में अक्सर घर में झगड़ा करता था।

पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद की इसी आदत की वजह से उसका बेटा नीरज पायलेट (21) उसके साथ नहीं रहता है। नीरज अपनी मां को लेकर दूसरे घर में रहता है। इस बीच पीएम रिपोर्ट से रामप्रसाद की हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ाई तो पता चला कि घटना के दिन से उसके बेटा नीरज गायब है। पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की, तो पता चला कि नीरज झारखंड के छतरपुर में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि तीन फरवरी की रात नीरज अपने पिता के घर गया था। उस दौरान भी उसके पिता ने शराब पी रखी थी। उसके घर पहुंचते ही वहां झगड़ा शुरू हो गया। नीरज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसलिए गुस्से में आकर उसने गमछे से अपने पिता का गला दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें