फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन का टायर फटने से SECL कर्मचारी का सिर धड़ से अलग: छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिपेयरिंग के दौरान हादसा, 2 घायल

Fri, 30 Sep 2022 01:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

SECL कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ कंपनी के ही क्वार्टर में रहते थे। उनकी मौत से परिजनों सहित कर्मचारियों में भी शोक की लहर है। आशंका है कि वर्कशॉप से क्रेन के टायर में अधिक हवा भरे जाने से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
कोरबा SECL में क्रेन का टायर फटने से कर्मचारी की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार को क्रेन का टायर फटने से SECL कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। हादसा क्रेन की रिपेयरिंग के दौरान हुआ है। धमाका इतनी जोर का था कि कर्मचारी का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


क्रेन का बेरिंग रिपेयरिंग करने पहुंचे थे
जानकारी के मुताबिक, SECL महाप्रबंधक कार्यालय के दीपका विस्तार परियोजना की क्रेन खराब हो गई थी। उसकी रिपेयरिंग के लिए दीपका कॉलोनी निवासी और सीनियर मैकेनिकल फीटर पद पर वर्कशॉप में पदस्थ  लाल दास खरे (53) को रिपेयरिंग के लिए बुलाया गया था। उनके साथ उनका सहकर्मी घनश्याम बघेल और एक ठेका श्रमिक भी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लालदास क्रेन का पिछले टायर का नट खोल कर उसे बाहर निकाल रहे थे, तभी अचानक से ब्लास्ट हो गया। 

ब्लास्ट से कर्मचारी की मौके पर मौत
धमाका इतनी जोर का था कि टायर में लगी डिस्क प्लेट उखड़कर तेज रफ्तार से बाहर निकली और लालदास खरे से जा टकराई। इसके चलते उनका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि सहकर्मी घनश्याम बघेल और ठेका श्रमिक घायल हो गए। हालांकि टायर कैसे फटा इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि टायर में हवा का दबाव अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें