फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक

Mon, 12 Dec 2022 07:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

हरदीबाजार चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त की लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक कोयला लोड गेवरा से बलौदा की ओर जा रहा था। जबकि साइकिल सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बलौदा से अपने ग्रहग्राम हरदी बाजार आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं लोगों की भीड़ भी एकत्र होने लगी। हालांकि हंगामा बढ़ने से पहले पुलिस ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला हरदीबाजार क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार निवासी टीकाराम पटेल (52) बम्हनीकोना के शासकीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह रोज की तरह सोमवार शाम को साइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह घर के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इसके चलते टीकाराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोग एकत्र होने लगे। हालांकि इसी बीच पुलिस पहुंच गई। 

हादसे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आरोप है कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाम नहीं लग रही है। तेज रफ्तार में दौड़ते ट्रकों से कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं सड़क किनारे भी अतिक्रमण के चलते हादसे हो रहे हैं। लोग इसे लेकर कई बार जाम भी लगा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आंदोलन के चलते प्रशासन ने कई बार मुआवजा जरूर देकर पल्ला झाड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें