फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: लाखों की ठगी करने वाला 'वकील' गिरफ्तार, लालच देकर फंसाता था, दूसरे राज्यों में भी फैला रखा था जाल

Mon, 12 Dec 2022 06:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस ने जांच करते हुए रायपुर के पचपेड़ी नाका निवासी आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस के सामने धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी सूरज विश्वकर्मा की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने शातिर फर्जी वकील को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लालच देकर लोगों को फंसाता था फिर उन्हें ठग लेता। यह भी सामने आया है कि उसने कई राज्यों में अपना जाल फैला रखा था। फिलहाल पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है। वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी करीब 60 लाख रुपये ठगी के मामले में की है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का हुआ था कॉन्ट्रैक्ट
जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार बंछोर पेशे से इंजीनियर हैं और उनकी दुर्ग में एकेबी इंजीनियरिंग के नाम से फर्म है। कुछ समय पहले उनका रायपुर के रियो कॉम्पलेक्स स्थित सीडीपीएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों सूरज विश्वकर्मा और देव सिन्हा उर्फ वकील से संपर्क हुआ। उनके बीच अक्टूबर 2020 में कोरिया जिले में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए 22 करोड़ 50 लाख का कांट्रैक्ट हुआ। 

विज्ञापन


काम होने के बाद रुपये नहीं दिए
अनिल कुमार बंछोर से 18 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा कराई गई। कांट्रैक्ट के मुताबिक, 40 लाख 50 हजार रुपये का काम होने के बाद भुगतान करने की बात कही गई। आरोप है कि इस पर सीडीपीएल सर्विसेज के निदेशक टाल-मटोल करने लगे। अनिल ने उनको कई बार कॉल भी किया, लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। इस पर अनिल ने दोनों के खिलाफ 58 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


फरार आरोपी की तलाश जारी
इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए रायपुर के पचपेड़ी नाका निवासी आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस के सामने धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी सूरज विश्वकर्मा की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कई राज्यों में इसी तरह से धोखाधड़ी का जाल फैला रखा था। फिलहाल उस मामले में जांच जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें