फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के सात नए मामले, कोई मौत नहीं

Thu, 31 Mar 2022 01:22 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 11,37,958 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,52,118 हो गई, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण कोई नई मौत नहीं हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि मरने वालों की संख्या 14,034 है जो अपरिवर्तित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में  पांच व्यक्तियों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 11,37,958 हो गई। जबकि 26 अन्य लोगों ने दिन के दौरान अपने घर में आइसोलेशन की अवधि पूरी की। उन्होंने कहा राज्य में अभी 126 सक्रिय मामले हैं।

अधिकारी ने कहा कि 24 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि दिन के दौरान 9,706 स्वाब नमूनों की जांच के साथ, छत्तीसगढ़ में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,74,96,642 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें