फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 421 नए मामले, दो लोगों की मौत

Fri, 18 Feb 2022 02:59 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को रायपुर में 51 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कोरबा 37, बिलासपुर 31, बलौदाबाजार 30, मुंगेली 28, राजनांदगांव 19, दुर्ग 13 और रायगढ़ में सात कोरोना के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोविड-19 के 421 नए मामले सामने आए, इनके मिलने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,48,301 हो गई, जबकि दो और मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,018 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि दैनिक मामलों में पॉजिटिव दर 1.36 फीसदी रही।

विज्ञापन


 राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 4,056 है
उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में 42 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 1,124 अन्य लोगों ने दिन के दौरान घर पर सेल्फ आइसोलेशन पूरा कर लिया। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 4,056 है और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 11,30,227 तक पहुंच गई है।

इन जिलों में मिले कोरोना के नए मामले
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को रायपुर में 51 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कोरबा 37, बिलासपुर 31, बलौदाबाजार 30, मुंगेली 28, राजनांदगांव 19, दुर्ग 13 और रायगढ़ में सात के साथ अन्य जिलों में भी कोरोना के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि गुरुवार के दिन 31,068 कोरोना के नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ राज्य अब तक कोरोना वायरस परीक्षणों की संख्या 1,68,49,090 हो गई है। साथ ही अब तक राज्य में 11,48,301 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें