प्राइवेट बस ऑपरेटर से 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक इंचार्ज और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक पुलिसकर्मी और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर एक निजी बस ऑपरेटर से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन
एसीबी ने शिकायत के बाद ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार विकास नारंग (36) और उसके असिस्टेंट भरत पनिका (40) को एक ढाबे पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया नारंग ने पेंड्रा क्षेत्र में शिकायतकर्ता द्वारा चलाई जा रही निजी बसों का चालान नहीं करने पर 50,000 रुपये की मांग की थी।