जानकारी के मुताबिक, पीपलखुटा गांव में सिंचाई विभाग लगभग चार करो़ड़ की लागत से टैंक निर्माण का काम करा रहा है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के जमकर उत्पात मचाने की खबर है। यहां नक्सलियों ने टैंक निर्माण में लगी कई गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। मौके से एक मुंशी भी लापता बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि नक्सली उसका अपहरण कर ले गए हैं। घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के पीपलखुटा की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपलखुटा गांव में सिंचाई विभाग लगभग चार करो़ड़ की लागत से टैंक निर्माण का काम करा रहा है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी अपने कर्मचारियों और मजदूरी के साथ मिलकर इस टैंक निर्माण के काम में लगी हुई है।
बुधवार को भी सभी कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। तभी शाम करीब 5.30 बजे कुछ हथियारबंद नक्सली मौके पर पहुंचे और उन्होंने डराते धमकाते हुए, वहां खड़ी ट्रैक्टर, एक चेन माउंटेन समेत कुछ अन्य गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया। गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के बाद से ही यहां काम कर रहा मुंशी चैतन्य वर्मा लापता है। सिंचाई विभाग के अफसरों ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है। कंपनी ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने मुंशी का अपहरण कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच संभाल ली है।