फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने विस्फोट कर वाहन को उड़ाया, एक की मौत, 12 ग्रामीण घायल

Fri, 06 Aug 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रायपुर।

सार

पल्लव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.30 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को नुकसान पहुंचाया। इस घटना में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं, इनमें से घायलों में से एक की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन हालत गंभीर है। जबकि अन्य घायल ग्रामीणों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पल्लव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें