फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर में आईईडी धमाका, चपेट में आने से एक जवान घायन, हालत खतरे से बाहर

Mon, 07 Mar 2022 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस को इलमिडी थाने से करीब एक किमी दूर संजयपारा के पास नक्सली पर्चा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर जिला पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सोमवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ। राज्य के बीजापुर में हुए धमाके की चपेट में जिला पुलिस बल का एक जवान आ गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जवान नक्सलियों के लगाए पर्चे को निकालने के लिए गया था। इसी दौरान धमाका हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलमिडी थाने से करीब एक किमी दूर संजयपारा के पास नक्सली पर्चा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर जिला पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे थे। वहां पर्चा निकालने के दौरान धमाका हो गया। इसकी चपेट में एक जवान आ गया। उनकी पहचान सरैया तलंडी के रूप में हुई है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें