फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कुदाल से वार कर पत्नी को मार डाला, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोला-चरित्र सही नहीं था उसका

Sun, 30 Oct 2022 02:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तखतपुर

सार

कुछ साल पहले तक आरोपी अपने परिवार सहित सकरी में रहता था और वहीं काम करता था। वहीं उसे अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर संदेह हुआ। इस पर जोगेंद्र परिवार सहित अपने गांव बीजा लौट आया। हालांकि इसके बाद भी उसका शक दूर नहीं हुआ। 
विज्ञापन
बिलासपुर में पत्नी के हत्यारोपी पति ने थाने में सरेंडर किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने रविवार को अपनी पत्नी की हत्या कर दी। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते कुदाल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सुबह भी विवाद हुआ तो गुस्से में किया वार
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बीजा निवासी जगेंद्र साहू बढ़ई का काम करता है। उसे अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच बहस हो रही थी। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि जोगेंद्र ने पास में रखा कुदाल उठाकर निशा के सिर पर मार दिया। 

विज्ञापन


खून से लथपथ पत्नी को छोड़ पहुंचा थाने
चोट इतनी तेज थी कि निशा खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। निशा को उसी हालत में छोड़कर जोगेंद्र थाने पहुंच गया और पुलिस को सारी बात बताई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक निशा दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पत्नी पर शक के चलते गांव लौटा
कुछ साल पहले तक आरोपी अपने परिवार सहित सकरी में रहता था और वहीं काम करता था। वहीं उसे अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर संदेह हुआ। इस पर जोगेंद्र परिवार सहित अपने गांव बीजा लौट आया। हालांकि इसके बाद भी उसका शक दूर नहीं हुआ। इसी को लेकर हुए विवाद के चलते उसने निशा की हत्या कर दी और खुद सरेंडर कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें