फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अवैध परिवहन रोकने बॉर्डर सहित जिले में बनाए गए 12 चेकपोस्ट

Sun, 30 Oct 2022 02:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा है। जिसके कारण दूसरे राज्यों के धान को यहां के बिचौलियों से मिलकर बेचने की शिकायत मिलती रहती है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा जिले में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले अवैध परिवहन रोकने के लिए 12 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यह चेकपोस्ट मध्यप्रदेश बॉर्डर से लगे धावइ पानी, पोलमी और खारा में बनाए गए हैं। अभी तक इन्हीं राज्यों से सबसे ज्यादा अवैध धान का परिवहन पकड़ा गया है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के 81 मामले सामने आए थे। इस दौरान 28 हजार 597 बोरा धान जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 2.84 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा प्रयागराज उत्तर प्रदेश से अवैध धान परिवहन करते 256 क्विंटल धान पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा है। जिसके कारण दूसरे राज्यों के धान को यहां के बिचौलियों से मिलकर बेचने की शिकायत मिलती रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी के लिए चेकपोस्ट बनाने के साथ ही सभी धान केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  

इस साल धान खरीदी 2650 रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी। जो पिछले साल की तुलना में 150 रुपये अधिक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें