फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर हादसा: राष्ट्रध्वज दंड निकालते वक्त करंट लगने से छात्रावास की बच्ची की मौत, एक झुलसी

Thu, 27 Jan 2022 12:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, महासमुंद

सार

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद शाम पांच बजे तिरंगे को उतारने के बाद छात्राएं लोहे के ध्वज दंड को निकाल रही थीं। उसी दौरान वह खंभा एक जिंदा तार को छू गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गणतंत्र दिवस की शाम दुखद घटना हो गई। राष्ट्रीय ध्वज उतारते वक्त एक सरकारी छात्रावास की 14 साल की एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य झुलस गई। छात्रावास  की अधीक्षिका को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


घटना बुधवार को महासमुंद जिले के पैटवा गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक आदिवासी जनजाति छात्रावास में हुई। पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के बाद शाम पांच बजे तिरंगे को उतारने के बाद छात्राएं लोहे के ध्वज दंड को निकाल रही थीं। उसी दौरान वह खंभा एक जिंदा तार को छू गया, इससे दो छात्राओं को करंट लग गया। एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि दूसरी बुरी तरह झुलस गई है। उसका इलाज चल रहा है। 

मृत छात्रा की पहचान किरण दीवान के रूप में हुई है। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि काजल चौहान झुलस गई है। दोनों मिलकर लोहे का वह खंभा निकाल रही थीं, जिस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया था। किरण कक्षा नवीं की छात्रा थी, जबकि काजल दसवीं की। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने छात्रावास की अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें