फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवान के नदी में डूबने की आशंका, तलाश के लिए अभियान शुरू

Fri, 08 Jul 2022 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ की विशेष इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 210वीं बटालियन सुबह सिलगेर इलाके के जंगल में तलाशी अभियान पर थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई के एक जवान लापता हो गया। बताया जा रहा है कि उसके नदी में डूब जाने की आशंका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ की विशेष इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 210वीं बटालियन सुबह सिलगेर इलाके के जंगल में तलाशी अभियान पर थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बटालियन का एक जवान सुबह करीब साढ़े सात बजे बाढ़ से उफनाई नदी को पार करते समय बह गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ इलाके में लापता जवान की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। जवान की पहचान मूल रूप से केरल के निवासी सूरज आर. के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें