फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: केंद्र के खिलाफ सभी जिलों में होगा विरोध-प्रदर्शन, निकलेगा मशाल जुलूस

Fri, 29 Mar 2024 10:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Congress Protest : छत्तीसगढ़ कांग्रेस 30 मार्च को प्रदेश में सड़क पर उतरेगी। लोकसभा चुनावों के बीच सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकालेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Congress Protest : छत्तीसगढ़ कांग्रेस 30 मार्च को प्रदेश में सड़क पर उतरेगी। लोकसभा चुनावों के बीच सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकालेगी। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी भारतीय लोकतंत्र को विफल करने के लिए विपक्षी दलों का दमन कर रही है। विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए षड़यंत्र रच रही है। 
विज्ञापन


पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए नोटिस दिया गया। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

मामले में कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें