फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG news: रायपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही; कोर्ट परिसर में चकमा देकर महाराष्ट्र का कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड

Fri, 29 Mar 2024 10:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG news: छत्तीसगढ़ पुलिस की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस जब कैदी को कोर्ट के लॉकअप से कोर्ट रूम ले जा रही थी तभी कैदी ने पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
रायपुर कोर्ट परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG news: छत्तीसगढ़ पुलिस की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस जब कैदी को कोर्ट के लॉकअप से कोर्ट रूम ले जा रही थी तभी कैदी ने पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इस गंभीर मामले में रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने लापरवाही बरतने वाले दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि दो महीने पहले ही रायपुर पुलिस ने महाराष्ट् के अहमदनगर के रहने वाले प्रदीप आदिनाथ को नशे के कारोबार के मामले में  गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया था। विचाराधीन कैदी आदिनाथ को रायपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उस दौरान कोर्ट परिसर के लॉकअप में बंद किया गया था। ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबल डागेश्वर गायकवाड़ और सतपाल साहू उसे पेशी के लिए कोर्ट रूम लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान शातिर बंदी ने दोनों पुलिस वालों चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पहले उसकी खोजबीन की, जब पता नहीं चला तो घटना की सूचना थाने में दी। मामले में पुलिस ने फरार बंदी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें