फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेताओं के बीच हुई हाथापाई पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा- इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

Mon, 01 Nov 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री बघेल उत्तर प्रदेश रवाना होने से पहले इस दौरान स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। यह नहीं होना चाहिए था। संगठन को संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पिछले हफ्ते कुछ कांग्रेस के नेताओं बीच सार्वजनिक रूप से हाथापाई की घटना हुई थी। अब ऐसी घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है उन्होंने ऐसी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और पार्टी को इस पर संज्ञान लेने की बात कही है।

विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कार पार्किंग को लेकर हुए एक विवाद के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। झगड़े के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मीडियाकर्मी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बघेल उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो रहे थे इस दौरान स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। यह नहीं होना चाहिए था। संगठन को संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली ऐसी घटना नहीं है इससे पहले पिछले हफ्ते जशपुर जिले में कांग्रेस के एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हो गई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो यह विवाद  बघेल और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच कथित सत्ता साझेदारी के समझौते को लेकर हुआ था।

ऐसी ही एक घटना में पिछले महीने बिलासपुर की कांग्रेस इकाई ने एक पार्टी विधायक को इसलिए निष्कासित करने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने सिंहदेव के एक समर्थक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने पर प्रदर्शन किया था।

वहीं जाते जाते उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता में योगी आदित्यनाथ को लेकर असंतोष है। साथ ही बताया कि वे गोरखपुर में एक किसान रैली को संबोधित करेंगे जिसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें