फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प, निषेधाज्ञा लागू की गई

Mon, 04 Oct 2021 03:21 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कवर्धा (छत्तीसगढ़)

सार

कबीरधाम पुलिस ने जिले के कवर्धा में रविवार को शांति समिति की एक बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने के लिए लोगों से लोहरा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा। दोनों पक्ष बैठक में झंडे हटाने के लिए राजी हो गये, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक वहां पहुंचे और मामले ने उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक मार्ग से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प होने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह जानकारी पुलिस ने  दी है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शांति समिति की एक बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने के लिए लोगों से लोहरा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा।

उन्होंने कहा, दोनों पक्ष बैठक में झंडे हटाने के लिए राजी हो गये, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक वहां पहुंचे और मामले ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने स्थिति को शांत किया। 
विज्ञापन


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया, स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगा दी है। झड़प के सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें