फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कवर्धा में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प, इलाके में धारा 144 लागू

Sun, 03 Oct 2021 10:53 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा 

सार

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला कलेक्टर ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 लागू कर दी है।
 
विज्ञापन
कवर्धा में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में रविवार को दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर झड़प हुई। इसके बाद से ही इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को लोगों के साथ शांतिसमिति की बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति-सद्भाव बनाए रखने के लिए लोहारा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों पक्ष झंडे हटाने के लिए राजी हो गए, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और मामले ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत किया। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला कलेक्टर ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 लागू कर दी है। झड़प के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें