फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नदी में मिला बीएसएनएल कर्मचारी का शव, दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस 

Tue, 16 Nov 2021 09:39 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विलासपुर

सार

बीएसएनएल के ठेका कंपनी में काम करने वाले एक युवक का शव रविवार को नदी में मिला है। युवक उत्तराखंड का रहने वाला था। वह दो दिन से लापता था। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के विलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएसएनएल के ठेका कंपनी में काम करने वाले एक युवक का शव रविवार को नदी में मिला है। युवक उत्तराखंड का रहने वाला था। वह दो दिन से लापता था। इसके बाद से साथी कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान उसके साथ काम करने वाले युवकों ने उत्तराखंड में उनके परिजनों से बात की, तब उन्होंने शव लेकर उत्तराखंड आने के लिए कहा। युवक यहां से एंबुलेंस में शव लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के ओड्डा झोला निवासी महेश सिंह करकी (28) बीएसएनएल के ठेका कंपनी में ऑपरेटर का काम करता था। घटना 12 नवंबर की है, जब महेश के दोस्त बाइक से नदी में नहाने के लिए निकले थे। उस समय महेश घर में ही था। जब उनके दोस्त नहाकर घर लौटे तो महेश गायब था। जब महेश दोपहर तक घर नहीं लौटा तो उनके दोस्त उसकी तलाशी में निकले। पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दिन बाद रविवार शाम ग्रामीणों ने नदी में युवक की लाश देखी तो पुलिस को जानकारी दी। उसकी पहचान महेश के रूप में हुई। थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें