फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: शिवरीनारायण मेले में युवक की चाकू गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Mon, 28 Feb 2022 12:22 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जांजगीर

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में गए युवक की हत्या कर दी गई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। पुलिस अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में गए युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ मेले में घूमने रहा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर किसी शख्स ने युवक को चाकू मार दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


युवक पर किए कई वार
राज देवांगन(25) खरौद गांव का रहने वाला था। वह रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मेले में गया था। शाम को 7 से 7.30 बजे रहे थे और उस समय भीड़ बहुत थी। इसी भीड़ में किसी शख्स ने चाकू से राज के शरीर में कई वार किए। घायल राज वहीं गिर गया।

ज्यादा खून बहने से गई जान
जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तब सारे दोस्त मेले में इधर-उधर घूम रहे थे। मेले में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि घमला करने वाला का पता ही नहीं चला। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और घायल राज को शिवरीनारायण के अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते बिलासपुर रेफर कर दिया। बिलासपुर ले जाने के दौरान राज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि शरीर के कई हिस्सों से खून बहने के चलते उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


अज्ञात पर दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। युवक के शव का सोमवार को ही पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस मृतक के दोस्तों से भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ हमलावर को लेकर कोई जानकारी नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें