फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में एसईसीएल के 43 कर्मचारियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल

Sun, 05 Sep 2021 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

एसईसीएल के कुल 43 कर्मचारी बस में सवार होकर कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रहे थे। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची, तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कम से कम 32 कर्मचारी रविवार को घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब उनकी बस राज्य के सूरजपुर जिले में एक नदी में गिर गई। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल के कुल 43 कर्मचारी बस में सवार होकर कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रहे थे। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची, तो ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया और बस पुल की सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को भटगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 32 लोगों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि नदी में पानी का स्तर कम था, वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें