फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसेंगे बदरा

Fri, 08 Sep 2023 11:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। बीते दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। बीते दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। आज सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश कई इलाकों में बीते दिनों बारिश हुई है। जैसे कि कोंडागांव में 12 सेंटीमीटर, बकावंड में 10, माना-रायपुर-एपी में 8, लाभांडी, भानुप्रतापपुर में 7,  बस्तर, तखतपुर, दुर्ग, दुर्गकुंदल, रायपुर में 6, अंबागढ़ चौकी, पेंड्रा में 5, महेंद्रगढ़, पेंड्रारोड, बास्तानगर, मरवाही, खडगवा में 4,  कुसमी, भैरमगढ़, मकड़ी,  डोंगरगढ़, चारामा, राजिम, सुकमा, कोरबा, कटघोरा, खैरागढ़, मुंगेली, कोटा, छुरा, कवर्धा, पखांजूर, रामानुजगंज में 3, बड़े राजपुर, पथरिया, बोडला, मोहल्ला, केशकाल, पत्थलगांव, लोरामी, गंडई, रायगढ़, देवभोग, बैकुंठपुर, कटेकल्याण, कांकेर, धमधा, बलरामपुर, बागबाहरा और अंबिकापुर में 2सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश हुई है। 

यहां बन रहा सिस्टम 
मानसून द्रोणीका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, बैतूल, गोदिया, रायपुर, गोपालपुर, और उसके बाद पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण दक्षिण अंदरूनी ओड़ीसा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक पूर्व पश्चिम सियार जोन 9 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर 3.5 और 7.6 किलोमीटर के बीच है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें